Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 : मिलेगा ₹10000, जाने कैसे करें आवेदन, क्या है पूरी जानकारी?

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के माध्यम से बिहार सरकार के द्वारा महिलाओं को आर्थिक मदद दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिला को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। रोजगार की शुरुआत के बाद, जरूरत पड़ने पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी।

यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगी, बल्कि पूरे परिवार की आय बढ़ाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। विधानसभा इलेक्शन से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के माध्यम से 2.7 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

यानी कि हर परिवार की एक महिला को इस योजना के माध्यम से ₹10000 दी जाएगी। न्यूज़ मीडिया की खबर के अनुसार 7 सितंबर में ही इसकी रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाली है। इस योजना से मिलने वाली राशि का प्रयोग वह खुद के रोजगार पैदा करने में प्रयोग कर सकते हैं यानी कि खुद को आत्मनिर्भर की ओर ले जा सकते हैं।

बिहार सरकार रोजगार उत्पादन करने के लिए महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए इसकी शुरुआत किया है। Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 को लेकर इस आर्टिकल के माध्यम से डिटेल से जानकारी देने वाले हैं जैसे कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है, इसके मुख्य उद्देश्य के बारे में, इसे मिलने वाले लाभ के बारे में, महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में, योग्यताओं के बारे में, लाभ एवं विशेषताओं के बारे में और आवेदन प्रक्रिया आदि चीजों को विस्तार पूर्वक से हम बताने वाले हैं।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : Overview

योजना का नाममुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026
राज्यबिहार
लाभार्थीप्रत्येक परिवार की एक महिला
आर्थिक सहायता (पहली किस्त)₹10,000 (DBT के जरिए बैंक खाते में)
अतिरिक्त सहायतारोजगार शुरू करने के 6 माह बाद ₹2 लाख तक
शुरुआतसितंबर 2026 से
उद्देश्यमहिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के अवसर बढ़ाना
लागू करने वाला विभागग्रामीण विकास विभाग (सहयोग – नगर विकास एवं आवास विभाग)
विशेष प्रावधानगांव से शहर तक हाट-बाजार का विकास, ताकि महिलाएं अपने उत्पाद बेच सकें
पात्रताबिहार की निवासी महिलाएं,
आयु 18 वर्ष+,
बैंक खाता आधार से लिंक,
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
आवेदन प्रक्रियानौकरी आवेदन7 सितंबर 2026 से ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन (प्रक्रिया जल्द घोषित होगी)
लाभार्थियों की संख्यालगभग 2.7 करोड़ परिवार

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026

बिहार सरकार के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार पैदा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 की घोषणा कर दी गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिला को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

रोजगार की शुरुआत के बाद, जरूरत पड़ने पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी। और मीडिया के खबर के अनुसार सितंबर से ही इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू किया जा सकता है।

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 के माध्यम से बेरोजगारी की समस्या को खत्म करने के लिए ही सरकार के द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जहां पर हर परिवार की एक महिलाओं को इसके तहत ₹10000 तक की राशि दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाले लिए इसके बारे में और भी डिटेल से जाने का प्रयास करते हैं…

बिहार सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार की एक महिला को ₹2 लाख 10 हजार तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी ताकि वे अपनी पसंद का व्यवसाय शुरू कर सकें।

पहली किस्त की मदद

  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत शुरुआत में ₹10,000 की राशि सीधे महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करने के बाद मूल्यांकन के आधार पर महिलाओं को अतिरिक्त ₹2 लाख तक की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के मुख्य उद्देश्य

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि बेरोजगारी की समस्याओं को खत्म करना और महिलाओं को आत्मनिर्भर की ओर आगे बढ़ाना ताकि वह खुद के लिए अच्छी जिंदगी जी सके और अपने परिवारों को भी इसका लाभ दे सके। इस योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवारों की एक महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। लगभग इस योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा बताया जा रहा है कि 2.70 करोड़ महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा।

See also  RVUNL Technician Recruitment 2026: राजस्थान विद्युत विभाग में टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Bihar Mahila Rojgar Yojana 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथि

  • Bihar Mahila Rojgar Yojana 2026 को लेकर आवेदन प्रक्रिया आज से यानी 7 सितंबर से शुरू कर दी गई है।
  • Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 1st Installment की राशि 15 सितंबर से जारी किया जाएगा।

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 से मिलने वाले लाभ

  1. इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार की एक महिला को, अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए, प्रथम किस्त के रूप में 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  2. इच्छुक महिलाओं से आवेदन लेने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इसकी पूरी व्यवस्था ग्रामीण विकास विभाग द्वारा की जाएगी, जिसमें आवश्यकता पड़ने पर नगर विकास एवं आवास विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।
  3. सितंबर 2026 से ही महिलाओं के बैंक खातों में सीधे राशि का हस्तांतरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।
  4. रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद महिलाओं के कामकाज का आकलन किया जाएगा और आवश्यकता अनुसार 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
  5. महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए, राज्यभर में गांवों से लेकर शहरों तक हाट-बाजारों का विकास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए पात्रता मानदंड

आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए महत्वपूर्ण योग्यताओं के बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए, जो इस प्रकार से हमने बताया है:

  • महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदिका स्वयं या उनके पति आयकरदाता नहीं होने चाहिए। परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी (नियमित/संविदा) में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ना अनिवार्य है।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 Online Apply के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

आवेदक से पहले नीचे दिए गए महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची को आवश्यक पढ़े, जो इस प्रकार से हैं:

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाता
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • क्वालिफिकेशन

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की खासियत

  • ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
  • आवेदन की कोई अंतिम तिथि तय नहीं है।
  • जब तक सभी योग्य महिलाएं आच्छादित नहीं हो जातीं, आवेदन प्रक्रिया चलती रहेगी।
  • महिलाओं के रोजगार के सपनों को पंख लगाने के लिए यह योजना लगातार तेज़ रफ़्तार पकड़ रही है।

बिहार महिला रोजगार योजना 2026 : किन-किन कामों के लिए मिलेगा लाभ?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 के तहत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस योजना में कुल 18 प्रकार के रोजगार विकल्प शामिल किए गए हैं। इनमें से 17 विकल्प सरकार की ओर से पहले से तय हैं, जबकि 18वां विकल्प ऐसा है जिसमें महिला अपनी पसंद का कोई दूसरा व्यवसाय भी चुन सकती है।

नौकरी आवेदन

जीविकोपार्जन के लिए विकल्पों की सूची –

  1. फल, जूस और डेयरी उत्पाद की दुकान
  2. सब्ज़ी एवं फल की दुकान
  3. किराना / राशन की दुकान
  4. प्लास्टिक सामग्री व घरेलू बर्तनों की दुकान
  5. खिलौना और जनरल स्टोर
  6. ऑटोमोबाइल रिपेयर की दुकान
  7. मोबाइल की बिक्री, रिपेयर व रिचार्ज केंद्र
  8. स्टेशनरी और फोटोकॉपी की दुकान
  9. खाद्य सामग्री (ग्रॉसरी) की दुकान
  10. ब्यूटी पार्लर / कॉस्मेटिक व आर्टिफिशियल ज्वेलरी शॉप
  11. कपड़े, फुटवियर और सिलाई का काम
  12. बिजली उपकरण व बर्तन की दुकान
  13. कृषि संबंधी कार्य
  14. ई-रिक्शा या ऑटो रिक्शा चलाना
  15. बकरी पालन
  16. मुर्गी पालन
  17. गौ पालन
  18. अन्य – (महिला अपने अनुसार व्यवसाय का नाम खुद चुन सकती है)

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 की शुरुआत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ताकि उनके जीवन शैली और भी अच्छी हो सके।
  • यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगी, बल्कि पूरे परिवार की आय बढ़ाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
  • इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिला को 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। रोजगार की शुरुआत के बाद, जरूरत पड़ने पर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद भी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के माध्यम से 2.7 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। यानी कि हर परिवार की एक महिला को इस योजना के माध्यम से ₹10000 दी जाएगी।
  • न्यूज़ मीडिया की खबर के अनुसार सितंबर में ही इसकी रजिस्ट्रेशन शुरू होने वाली है। इस योजना से मिलने वाली राशि का प्रयोग वह खुद के रोजगार पैदा करने में प्रयोग कर सकते हैं यानी कि खुद को आत्मनिर्भर की ओर ले जा सकते हैं।
See also  DSSSB Security Attendant Recruitment 2026: डीएसएसएसबी ने अटेंडेंट के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

सितंबर से किया जा सकता है रजिस्ट्रेशन

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 के अंतर्गत महिलाओं को अब मदद पाने के लिए लंबा इंतज़ार नहीं करना होगा। सितंबर 2026 से सरकार लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ₹10,000 ट्रांसफर करेगी। DBT (Direct Benefit Transfer) व्यवस्था से पैसे सीधे खाते में पहुँचेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी और किसी भी तरह की देरी या बिचौलिये की समस्या से बचा जा सकेगा।

बिज़नेस बढ़ाने के लिए अतिरिक्त सहायता

महिलाओं को सिर्फ शुरुआत की मदद ही नहीं मिलेगी, बल्कि उनके काम का आकलन भी किया जाएगा। रोजगार शुरू होने के 6 महीने बाद सरकार महिलाओं के कारोबार की समीक्षा करेगी। यदि महिला अपना व्यवसाय सफलतापूर्वक चला रही है और उसे आगे बढ़ाने की इच्छा रखती है, तो उसे ₹2 लाख तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह मदद खासकर उन महिलाओं को दी जाएगी जो अपने काम का विस्तार करना चाहती हैं या कोई नया उद्यम शुरू करना चाहती हैं।

काम खोज सेवा

स्थायी बाजार की सुविधा – हाट-बाजार का विकास

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को केवल धनराशि उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि उन्हें स्थायी आय से जोड़ना भी है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार गांवों और शहरों में हाट-बाजार विकसित करेगी। इन बाजारों के माध्यम से महिलाएं अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेच पाएंगी, जिससे उन्हें बेहतर दाम, स्थायी ग्राहक और आय में निरंतर वृद्धि का लाभ मिलेगा।

बिहार महिला रोजगार योजना ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया (Jivika और Samuh के माध्यम से)

ऑनलाइन के बजाय महिलाओं को गाँव/शहर स्तर पर जीविका और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आवेदन करना होगा। यह प्रक्रिया इस तरह है :

नौकरी आवेदन

स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ना

  • यदि महिला पहले से किसी महिला स्वयं सहायता समूह (समूह) की सदस्य है तो वह सीधे आवेदन कर सकती है।
  • अगर सदस्य नहीं है, तो पहले समूह से जुड़ना होगा।

जीविका (Jivika) कार्यालय / ग्राम संगठन से संपर्क

  • ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपने ग्राम संगठन/जीविका कार्यालय में जाएँ।
  • शहरी क्षेत्र की महिलाएं अपने नगर निगम/नगर पंचायत में सक्रिय महिला समूह या जीविका से जुड़े ऑफिस से संपर्क करें।

जो महिलाएं इसके लिए आवेदन करना चाह रहे हैं, तो हमने नीचे ऑफलाइन तरीके से कैसे आवेदन करें, उसे चीज को लेकर विस्तार से बताया है. आईए इसे हम विस्तार से जाने का प्रयास करते हैं….

आवेदक से पहले महिलाएं ध्यान दें कि आपके पास बिहार जीविका की सदस्य होना अनिवार्य है। क्योंकि आवेदन करते समय पहचान संख्या (LOKOS ID) की जरूरत होती है वह केवल जीविका सदस्य को मिलता है। इसलिए आपको जीविका सदस्य का मेंबर होना अनिवार्य है। आईए पहले जानते हैं कि जीविका सदस्य कैसे बनाएंगे..

Bihar Jeevika Sadasy Kaise Bane

Bihar Jeevika Sadasy Kaise Bane के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

बिहार जीविका के सदस्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेजों का होना अनिवार्य है, जो इस प्रकार से हैं:

नौकरी आवेदन

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर आदि।

बिहार जीविका की सदस्य कैसे बनें?

अगर आप बिहार जीविका से जुड़कर सदस्य बनना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको ज्यादा मुश्किल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। बस नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें –

  • सबसे पहले आपको अपने गाँव/क्षेत्र में सक्रिय जीविका समूह या उसके दफ्तर में जाना होगा।
  • वहाँ मौजूद जीविका संचालक/प्रतिनिधि से जाकर आप बता दें कि आप जीविका की सदस्य बनना चाहती हैं।
  • जीविका संचालक आपको एक सदस्यता आवेदन पत्र देंगे, जिसे आपको सही-सही भरना होगा।
  • आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियाँ (जैसे – नाम, पता, आयु, आधार नंबर आदि) भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करनी होगी।
  • पूरा फॉर्म और दस्तावेज जमा करने के बाद, आपको एक रसीद/स्लिप दी जाएगी। यह इस बात का प्रमाण होगा कि आपने सदस्यता के लिए आवेदन कर दिया है।

Mukhymantri Mahila Rojgar Yojana के लिए ऑफलाइन तरीके से आवेदन कैसे करें?

  • ऑफलाइन तरीके से आवेदन करने के लिए नीचे हमने इसके आवेदन पत्र का लिंक दिया है, उसे क्लिक कीजिए।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन पत्र ओपन हो जाएगा, जिसको आप डाउनलोड या प्रिंटआउट निकाल सकते हो।
  • फिर उसे सही से समझदारी के अनुसार उसे भरना होगा।
  • अपने नजदीकी सरकारी कार्यालय में जाकर से जमा कर सकते हो।
See also  Rajasthan Mahila Supervisor Syllabus 2026 : सुपरवाइज़र (महिला अधिकारिता) सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जारी

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कैसे करें?

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हो, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़े। इस प्रकार से हमने बताया है:

अगर आप बिहार महिला रोजगार योजना का लाभ उठाना चाहती हैं, तो आपको आवेदन करने के लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया अलग-अलग है।

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया

  1. ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिलाएं अपने जीविका कार्यालय या ग्राम संगठन के माध्यम से इस योजना में आवेदन कर सकती हैं।
  2. यदि कोई महिला अभी तक स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्य नहीं है, तो उसे सबसे पहले आवेदन पत्र भरकर समूह की सदस्यता लेनी होगी।
  3. सदस्य बनने के बाद महिलाएं आसानी से इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकती हैं।

शहरी क्षेत्र की महिलाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया

अगर आप बिहार राज्य के किसी शहरी क्षेत्र की महिला हैं और इस योजना में आवेदन करना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे –

  1. सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट (www.brlps.in) पर जाएँ।
  2. होमपेज पर आपको “मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से संबंधित प्रपत्र भरने के लिए क्लिक करें” का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करते ही आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  4. फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  5. सारी जानकारी और दस्तावेज भरने के बाद सबमिट बटन दबाएँ।
  6. आवेदन सबमिट होते ही आपको एक एप्लीकेशन स्लिप मिलेगी जिसे आपको डाउनलोड और प्रिंट कर लेना होगा।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 1st Installment Date

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 1st Installment लेकर बताया जा रहा है मीडिया खबरों के अनुसार की 15 सितंबर को इसकी पहली किस्त जारी किया जाएगा।

Bihar Mahila Rojgar Yojana 1st Installment Status कैसे चेक करें?

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 के लिए आवेदन कर लिया है, और आपकी पहली किस्त ₹10,000 आपके खाते में आई है या नहीं, इसे चेक करने के लिए आप ऑनलाइन ऑफलाइन दोनों तरीके से चेक कर सकते हो। आइए जानते हैं कैसे –

ऑफलाइन तरीके से

यदि आपके पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप बैंक जाकर अपनी किस्त की जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए:

  1. सबसे पहले अपनी नजदीकी बैंक शाखा पर जाएं।
  2. वहां जाकर आप अपना पासबुक अपडेट/प्रिंट करा सकती हैं, जिसमें किस्त आने की एंट्री दिखाई देगी।
  3. अगर पासबुक अपडेट संभव न हो तो बैंक कर्मचारी से बैलेंस इंक्वायरी करवा लें।
  4. इस तरह आप तुरंत जान पाएंगी कि आपके खाते में ₹10,000 की पहली किस्त आई है या नहीं।

ऑनलाइन तरीका (UPI ऐप से चेक करें)

जो महिलाएं स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करती हैं, वे घर बैठे UPI ऐप की मदद से स्टेटस चेक कर सकती हैं। इसके लिए:

  1. सबसे पहले अपने मोबाइल में उपलब्ध किसी भी UPI ऐप (जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm आदि) को खोलें।
  2. वहां पर मौजूद “Account Balance” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. अब आपसे UPI PIN डालने के लिए कहा जाएगा। सही पिन दर्ज करें।
  4. जैसे ही आप पिन दर्ज करेंगे, आपके सामने आपका बैंक बैलेंस दिखाई देगा।
  5. बैलेंस देखकर आप आसानी से पता लगा सकती हैं कि ₹10,000 की किस्त आपके खाते में आई है या नहीं।

शिकायत निवारण

यदि आवेदन या पंजीकरण के दौरान कोई अधिकारी राशि की मांग करता है, तो महिला तुरंत शिकायत दर्ज करा सकती है –

  • ग्रामीण क्षेत्र : जीविका के प्रखंड/जिला कार्यालय, उप विकास आयुक्त या जिला पदाधिकारी कार्यालय में।
  • शहरी क्षेत्र : संबंधित नगर निकाय कार्यालय में।

Conclusion

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर हमने इस आर्टिकल के माध्यम से डिटेल से जानकारी देने वाले हैं जैसे कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना क्या है, इसके मुख्य उद्देश्य के बारे में, इसे मिलने वाले लाभ के बारे में, महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में, योग्यताओं के बारे में, लाभ एवं विशेषताओं के बारे में और आवेदन प्रक्रिया आदि चीजों को विस्तार से बताया है और इसके अपडेट के लिए आपको इस वेबसाइट पर बने रहना होगा।

आवेदन फॉर्मDownload
Bihar Jeevika Sadasy Kaise BaneDownload
WebsiteClick Here
Join Telegram ChannelJoin Now
Join WhatsApp GroupJoin Now
Latest Updates
Rajasthan Board 10th 12th Model Paper 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी

Rajasthan Board 10th 12th Model Paper 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के मॉडल Read more

Farmer ID Card 2026 : सभी किसान भाई अपना ऐसे डाउनलोड करें! फार्मर रजिस्ट्री कार्ड डाउनलोड होना शुरू

2026 में पूरे भारत में किसान कार्ड (Farmer ID Card) Download और बनवाने की प्रक्रिया जोर-शोर से चल रही है। Read more

RSCIT Admit Card 2026: आरएससीआईटी एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी

RSCIT Admit Card: आरएससीआईटी परीक्षा 12 दिसंबर 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये गये है, आपने जिस कंप्यूटर सेंटर Read more

Rajasthan High Court 4th Grade Exam Date 2026: राजस्थान हाई कोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा एग्जाम डेट चेक

Rajasthan High Court 4th Grade Exam Date 2026 को लेकर अभ्यर्थियों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर Read more

All Latest Notifications Click Here

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Instagram Group Join Now